घर का छप्पर उड़ा, जलजमाव

बांका: सोमवार को तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई. तेज हवा के कारण जयपुर के कटियारी पंचायत के कोआवरण गांव में एक घर का छप्पर उड़ गया. उधर, बारिश ने शहर की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है. सड़क किनारे नाले से निकाली गयी गंदगी फिर से उसी नाले में समाहित हो गयी. […]

बांका: सोमवार को तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई. तेज हवा के कारण जयपुर के कटियारी पंचायत के कोआवरण गांव में एक घर का छप्पर उड़ गया. उधर, बारिश ने शहर की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है. सड़क किनारे नाले से निकाली गयी गंदगी फिर से उसी नाले में समाहित हो गयी. शहर के विजयनगर चौक व शिवाजी चौक, डोकानिया मार्केट के करीब अलीगंज रोड में हल्की बारिश से सड़क पर नाले का पानी जमा हो गया.

गंदे पानी का सड़क पर जमाव होने से राहगीरों को घोर परेशानी उठानी पड़ रही है. इस व्यस्ततम सड़क पर जहां वाहनों की आवाजाही से पैदल चलने वाले को गंदे पानी का छींटा पड़ता रहा. शिवाजी चौक के पास अत्यधिक जलजमाव के कारण राहगीरों को जूता-चप्पल हाथ में लेकर तालाबनुमा गड्ढे को पार करना पड़ा. सोमवार को बांका में हाट लगने के कारण लोगों की अत्यधिक भीड़ लगी हुई थी.

शिवाजी चौक के करीब स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में ग्राहकों को आने जाने में घोर परेशानी ङोलनी पड़ी. आम लोगों ने कहा कि शहर की यह समस्या कोई नयी नहीं है. बारिश होते ही दूषित जलजमाव के बीच लोगों को गुजरना विवशता है. इस राह से प्रत्येक दिन अधिकारियों की भी आवाजाही होती है. पर नतीजा वर्षो से यथावत बना हुआ है.
जयपुर प्रतिनिधि के अनुसार, सोमवार को आयी आंधी-तूफान से एक घर के उड़ने की सूचना है. कटियारी पंचायत के कोआवरण गांव के डोमन यादव के मिट्टी के दीवार पर बांस व फूस का छौनी थी, जो तूफान में उड़ गया.
कार्यक्रम में परेशानी गरमी से मिली राहत
अचानक आयी अांधी-पानी से लोग एक बार फिर परेशान हो गये. आंधी ने पेड़ों को निशाना बनाया. कई पेड़ की टहनियां टूटी तो आम, कटहल व लीची के फलों को नुकसान हुआ. विवाह का लगA होने से प्रखंड क्षेत्र में कई गांवों में विवाह कार्यक्रम को आयोजन की भी तैयारी चल रही थी. तेज हवाओं ने वहां भी परेशानी खड़ा किया. बारिश होने से तापमान में गिरावट आयी और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत अवश्य मिली.
कहते हैं कार्यपालक पदाधिकारी
नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि नाले की सफाई समय-समय पर करवायी जाती है. शिवाजी चौक स्थित जलजमाव की समस्या के लिए स्थानीय दुकानदार ही जिम्मेवार हैं. दुकान की सफाई के बाद सड़ी-गली सब्जियां, प्लास्टिक समेत कचरा नाला में फेंकने से बाज नहीं आते हैं. अभियान चला कर दुकानदारों पर समुचित कार्रवाई की जायेगी. सड़क पर कचरा फेंकने से आम राहगीरों को आवागमन करने में परेशानी होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >