अमरपुर. रेफरल अस्पताल अमरपुर में सोमवार को विकलांग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 28 विकलांगों की जांच की गयी. इसमें नौ लोगों को विकलांगता प्रमाण पत्र निर्गत किया गया. इस शिविर रेफरल प्रभारी डा पी झा, डा अभय प्रकाश चौधरी, डा अशोक कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक मनोज कुमार, राजीव रंजन, रविंद्र कुमार सिंह मौजूद थे. जमीन विवाद में भाई की उंगली काटीअमरपुर. थाना क्षेत्र के तारडीह पंचायत के बैदाचक गांव में जमीन विवाद को लेकर अपने ही भाई ने भाई की उंगली धारदार हथियार से काट दी. रेफरल अस्पताल अमरपुर से मिली जानकारी के अनुसार गांव के सुबोध मंडल व बाघो मंडल दोनों भाई में पिछले कई दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. मामला सुलझता न देख कर सोमवार को एक भाई ने सुबोध मंडल की पत्नी से विवाद कर लिया. इसी दौरान सुबोध मंडल कहीं से अपने घर आ गया और विवाद होता देख इसका विरोध किया. विरोध करते ही दूसरे पक्ष के लोगों ने सुबोध मंडल के ऊपर हमला कर दिया. जिसमें उसकी एक उंगली कट गयी. परिजनों ने घायल को रेफरल अस्पताल अमरपुर में भरती कराया.
विकलांग शिविर का आयोजन
अमरपुर. रेफरल अस्पताल अमरपुर में सोमवार को विकलांग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 28 विकलांगों की जांच की गयी. इसमें नौ लोगों को विकलांगता प्रमाण पत्र निर्गत किया गया. इस शिविर रेफरल प्रभारी डा पी झा, डा अभय प्रकाश चौधरी, डा अशोक कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक मनोज कुमार, राजीव रंजन, रविंद्र कुमार सिंह मौजूद […]
