नियोजित शिक्षकों का धरना जारी

प्रतिनिधि, शंभुगंजबिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के आह्वान पर संघ के प्रखंड इकाई शंभुगंज के हड़ताली नियोजित शिक्षक का धरना 36 वां दिन शनिवार को भी जारी रहा. यह धरना कार्यक्रम प्रखंड अध्यक्ष सुधांशु कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. वहीं प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि समान काम समान वेतन की मांग […]

प्रतिनिधि, शंभुगंजबिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के आह्वान पर संघ के प्रखंड इकाई शंभुगंज के हड़ताली नियोजित शिक्षक का धरना 36 वां दिन शनिवार को भी जारी रहा. यह धरना कार्यक्रम प्रखंड अध्यक्ष सुधांशु कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. वहीं प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि समान काम समान वेतन की मांग को लेकर चल रहे नियोजित शिक्षकों की हड़ताल को अन्य नियोजित शिक्षकों का संघ द्वारा सरकार के बिना ठोस आश्वासन मिलते ही हड़ताल वापसी लेने का निंदा हमारे संघ के द्वारा किया जा रहा है. वहीं प्रखंड सचिव वालेश्वर कुमार ने कहा कि हमारे संघ का वार्ता सरकार के साथ सोमवार को होना तय किया गया है. सरकार के साथ वार्ता होने पर हमारे संघ द्वारा आगे की रणनीति तय की जायेगी. इस मौके पर मीडिया प्रभारी पंकज कुमार रजक, संतोष कुमार, अनिल कुमार सिंह, प्रखंड संयोजक गौतम कुमार सिंह, महेश कुमार, सुधीर पासवान, शिवन पासवान सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >