अश्विनी चौबे ने किया राइस मिल का उद्घाटन

फोटो 15 बांका 18 : उद्घाटन करते बक्सर सांसद अश्विनी कुमार चौबे व अन्य.प्रतिनिधि, अमरपुर अमरपुर प्रखंड के चपरी मोहता के समीप मानस राइस मिल का उद्घाटन बक्सर के सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने किया. सासंद ने राइस मिल को देख कर कहा कि भागलपुर प्रमंडल का यह पहला राइस मिल है जिसमें अत्याधुनिकसंयंत्र लगाया […]

फोटो 15 बांका 18 : उद्घाटन करते बक्सर सांसद अश्विनी कुमार चौबे व अन्य.प्रतिनिधि, अमरपुर अमरपुर प्रखंड के चपरी मोहता के समीप मानस राइस मिल का उद्घाटन बक्सर के सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने किया. सासंद ने राइस मिल को देख कर कहा कि भागलपुर प्रमंडल का यह पहला राइस मिल है जिसमें अत्याधुनिकसंयंत्र लगाया गया है. श्री चौबे ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की सरकार अब किसानों के साथ सौतेलापन अपना कर किसानों को ही भूखमरी के कगार पर खड़ा कर रही है. बिहार सरकार यदि चाहे तो यहां के किसानों की हालत में बदलाव ला सकती है, लेकिन यह सरकार तो किसानों के द्वारा बेचे गये धान का पैसा नहीं दे पा रही है. इस सरकार में सिर्फ किसानों का ही हर लोगों का दोहन किया जा रहा है. इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष अनिल सिंह, क्रीड़ा मंच के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव, महामंत्री जयशंकर चौधरी, उपाध्यक्ष विकाश सिंह, प्रेमशंकर भगत, हरेंद्र साह, श्रीनारायण शर्मा सलील, सच्चिदानंद शर्मा सहित लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >