न्यायालय परिसर में भिड़े पति-पत्नी

फोटो 15 बांका 14 : समझौता के बाद पुलिस के साथ पति-पत्नी.प्रतिनिधि, बांका न्यायालय परिसर में शुक्रवार को एक मुकदमे के सिलसिले में पहुंचे दंपति में जोरदार भिड़ंत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार रजौन थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी भुवनेश्वर साह की पुत्री टिंकी कुमारी की शादी वर्ष 2009 में बांका थाना क्षेत्र […]

फोटो 15 बांका 14 : समझौता के बाद पुलिस के साथ पति-पत्नी.प्रतिनिधि, बांका न्यायालय परिसर में शुक्रवार को एक मुकदमे के सिलसिले में पहुंचे दंपति में जोरदार भिड़ंत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार रजौन थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी भुवनेश्वर साह की पुत्री टिंकी कुमारी की शादी वर्ष 2009 में बांका थाना क्षेत्र के लकड़ीकोला गांव निवासी महेंद्र मंडल के पुत्र विनोद मंडल के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुरुप शादी हुई थी. कुछ दिनों के बाद ही एक लड़का व एक लड़की ने जन्म लिया. इसके बाद ही दंपति में आपसी विवाद के कारण संबंध बहुत बिगड़ गया. पीडि़ता टिंकी कुमारी ने 2009 में महिला थाना में पति पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था. न्यायालय परिसर में दोनों पक्षों में वाद विवाद शुरू हुआ कुछ ही देर बाद पति-पत्नी की भिड़ंत में बहनोई ने साले की जम कर धुनाई कर दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों पक्ष के लोगों को पकड़ कर पुलिस ने थाना परिसर में पूछताछ किया. थानाध्यक्ष सूर्य नाथ सिंह व मणि कुमारी ने बताया कि बढ़ते विवाद को देख कर लड़की के साथ आये उनके भाई गुरुदेव साह एवं लड़का पक्ष के बिहारी मंडल, विनोद मंडल के बीच समझौता किया गया. जिसके बाद दोनों पक्ष के लोगों ने केस को उठाने की बात पर सहमति जताते हुए अपने घर का रास्ता लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >