फोटो: 15 बांका 8 सड़क.प्रतिनिधि, जयपुर ओपी क्षेत्र के नारायणपुर गांव में पंचायत स्तर के सभी प्रतिनिधि हैं. बावजूद इसगांव में मूलभूत सुविधा की कमी है. ज्ञात हो कि जयपुर ओपी क्षेत्र के नारायणपुर गांव में मुखिया, सरपंच, पैक्स अध्यक्ष, वार्ड सदस्य जैसा पद सौभाग्य में मिला है, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि यह गांव विकास से अभी भी कोसों दूर है. तसवीर देखने से साफ पता चलता है कि किस प्रकार यह गांव सड़क की परेशानी से जूझ रहा है. जबकि रोजगार के क्षेत्र में यह गांव काफी सबल है. जानकारी हो इस गांव के लोग कुटीर उद्योग के क्षेत्र में काफी आगे हैं. इस गांव में कांटा- वाट, कुदाल, गेता, पलरा, जैसे असबाब को बनाया जाता है. ग्रामीण महावीर यादव, भीरता शर्मा, गुलटन दास, महरू यादव, सतन दास ने बताया कि सड़क नहीं रहने के कारण बारिश के दिनों में हमलोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.
आज भी सड़क को तरस रहे हैं ग्रामीण
फोटो: 15 बांका 8 सड़क.प्रतिनिधि, जयपुर ओपी क्षेत्र के नारायणपुर गांव में पंचायत स्तर के सभी प्रतिनिधि हैं. बावजूद इसगांव में मूलभूत सुविधा की कमी है. ज्ञात हो कि जयपुर ओपी क्षेत्र के नारायणपुर गांव में मुखिया, सरपंच, पैक्स अध्यक्ष, वार्ड सदस्य जैसा पद सौभाग्य में मिला है, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि यह […]
