पूर्व सीओ दिलीप झा को दी गयी विदाई

फोटो 15 बांका 6 : विदाई समारोह में शामिल सीओ व अन्य. प्रतिनिधि, बाराहाट अंचल मुख्यालय में शुक्रवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व सीओ दिलीप झा को विदाई दी गयी. जानकारी हो कि प्रशासनिक फेर बदल के कारण श्री झा का बीते दिनों तबादला हो गया था. उनके स्थान पर दीपक कुमार ने पदभार […]

फोटो 15 बांका 6 : विदाई समारोह में शामिल सीओ व अन्य. प्रतिनिधि, बाराहाट अंचल मुख्यालय में शुक्रवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व सीओ दिलीप झा को विदाई दी गयी. जानकारी हो कि प्रशासनिक फेर बदल के कारण श्री झा का बीते दिनों तबादला हो गया था. उनके स्थान पर दीपक कुमार ने पदभार ग्रहण किया. इस मौके पर श्री झा के कार्यकाल को याद करते हुए कई जन प्रतिनिधियों ने उन्हें एक सरल एवं मिलनसार स्वभाव का अधिकारी बताया. कहा श्री झा ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास एवं शांति के लिये स्थानीय प्रशासन के सहयोग से सराहनीय प्रयास किया. वहीं अपने विदाई के मौके पर पूर्व सीओ दिलीप झा ने कहा नौकरी के सिलसिले में तबादला का दौर बना रहता है. उन्हें बाराहाट का अपना कार्यकाल सदा याद रहेगा. यहां उन्हें परिवार जैसा माहौल मिला था. मौके पर बीडीओ इरफान अकबर, सीओ दीपक कुमार, बीसीओ चंदन कुमार, बली अहमद, बाबू लाल , आनंद मोहन सिंह, दिनेश पोद्दार सहित कई अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >