शंभुगंज. थाना क्षेत्र के मालडीह पंचायत अंतर्गत करहरिया गांव में बुधवार की शाम दो पक्षों में आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी. इसमें एक पक्ष की सिंधु देवी पति मंजय कुमार सिंह ने गांव के ही निरंजन कुमार सिंह, मनोहर सिंह, धनंजय सिंह सहित आठ लोगों को नामजद बनाते हुए मारपीट करने का आरोप लगा कर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. वहीं दूसरे पक्ष के निरंजन कुमार सिंह ने गांव के ही मंजय कुमार सिंह सहित चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगा कर प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि दोनों पक्ष की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शंभुगंज में कराया गया. प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है.
आपसी विवाद को लेकर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
शंभुगंज. थाना क्षेत्र के मालडीह पंचायत अंतर्गत करहरिया गांव में बुधवार की शाम दो पक्षों में आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी. इसमें एक पक्ष की सिंधु देवी पति मंजय कुमार सिंह ने गांव के ही निरंजन कुमार सिंह, मनोहर सिंह, धनंजय सिंह सहित आठ लोगों को नामजद बनाते हुए मारपीट करने का आरोप […]
