दोनों पक्षों ने दजर्ज करायी प्राथमिकी

बेलहर. थाना क्षेत्र के बेलहर बाजार निवासी पवन कुमार भगत ने टेंगरा गांव के शिक्षक हरि किशोर मंडल पर मारपीट कर रंगदारी मांगने एवं हरिजन केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने कहा कि हरि किशोर मंडल उसकी बोलेरो तीन दिन के लिए भाड़े पर ले गये […]

बेलहर. थाना क्षेत्र के बेलहर बाजार निवासी पवन कुमार भगत ने टेंगरा गांव के शिक्षक हरि किशोर मंडल पर मारपीट कर रंगदारी मांगने एवं हरिजन केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने कहा कि हरि किशोर मंडल उसकी बोलेरो तीन दिन के लिए भाड़े पर ले गये थे. बोलेरो का किराया मांगने पर वह मेरे साथ मारपीट, गाली-गलौज करने लगे. वहीं हरि किशोर मंडल ने भी पवन भगत पर 11 सौ रुपये रंगदारी मांगने एवं जाति सूचक गाली देने का आरोप लगा कर प्राथमिकी दर्ज करायी है. मारपीट की प्राथमिकी दर्ज बेलहर. थाना क्षेत्र के चिरैता गांव में सरकारी चापाकल पर पानी भरने के दौरान दो पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें दो लोग जख्मी हो गये. दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. एक पक्ष के मो जफीर अंसारी ने द्वारिका साव, दोली साव, विनोद साह एवं प्रमोद साह पर मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया है. वहीं दूसरे पक्ष के द्वारिका साव ने जफीर मियां, उसकी पत्नी रमुनियां देवी एवं पुत्री रुख्साना पर पानी भरने के क्रम में गाली गलौज करने एवं मना करने पर ईंट से मार कर जख्मी कर देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >