जहां पर चिकित्सक ने दो जख्मी विवेक कुमार, रवि कुमार का इलाज किया. जबकि एक का स्थिति सामान्य बतायी. जबकि इस घटना की सूचना लड़की पक्ष को मिलते ही गांव के महेंद्र यादव बाइक से घटना स्थल के लिए रवाना हो गये. कुछ ही दूरी के हथजोड़ा पुल के समीप वह भी अपने बाइक से दुर्घटना ग्रस्त हो गया. इसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गया. ग्रामीणों ने उनका इलाज गांव में ही प्राइवेट चिकित्सक से कराया. गांव के लोगों ने अपने विवेक से दोनों पक्षों की शादी करा कर विदाई किया.
करंट लगने से तीन बराती जख्मी
अमरपुर: थाना क्षेत्र के सिहुड़ी मोड़ पोखर के समीप ग्यारह हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से तीन बाराती जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार बौंसी श्याम बाजार के सिंकदरपुर के कुछ लोग बस पर कोलबुजरुग गांव के महेंद्र यादव के यहां बराती जा रहे थे. इसी दौरान सिहुड़ी मोड़ पोखर के समीप ग्यारह […]

अमरपुर: थाना क्षेत्र के सिहुड़ी मोड़ पोखर के समीप ग्यारह हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से तीन बाराती जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार बौंसी श्याम बाजार के सिंकदरपुर के कुछ लोग बस पर कोलबुजरुग गांव के महेंद्र यादव के यहां बराती जा रहे थे. इसी दौरान सिहुड़ी मोड़ पोखर के समीप ग्यारह हजार तार पोल से काफी झुका हुआ था.
तीन बराती गाड़ी के ऊपर सवार थे. रात्रि के समय होने के चलते किसी भी लोगों को बिजली तार का पता नहीं चल सका, जिसके कारण तीनों को करंट लगा. लेकिन गाड़ी आगे बढ़ जाने के चलते तीनों लोग जमीन पर आकर गिर गया. जब गाड़ी पर अन्य सवार व्यक्ति को इस घटना की जानकारी मिली तो गाड़ी को रोक कर हल्ला किया. तब जाकर स्थानीय लोगों ने वहां पर पहुंच कर तीनों जख्मी को रेफरल अस्पताल अमरपुर पहुंचाया.