ग्राम विकास शिविर लगाया

शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत अंतर्गत पंचायत भवन में शनिवार को ग्राम विकास शिविर लगाया गया. शिविर में वृद्धावस्था पेंशन के 40, विकलांगता पेंशन के तीन, कन्या विवाह योजना के चार, लक्ष्मीबाई पेंशन योजना का एक, शौचालय निर्माण के लिए 10 आवेदन ग्रामीणों ने दिये. शिविर में किसी पदाधिकारी के नहीं रहने के कारण […]

शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत अंतर्गत पंचायत भवन में शनिवार को ग्राम विकास शिविर लगाया गया. शिविर में वृद्धावस्था पेंशन के 40, विकलांगता पेंशन के तीन, कन्या विवाह योजना के चार, लक्ष्मीबाई पेंशन योजना का एक, शौचालय निर्माण के लिए 10 आवेदन ग्रामीणों ने दिये. शिविर में किसी पदाधिकारी के नहीं रहने के कारण सभी आवेदन प्रखंड कार्यालय भेज दिये गये. मौके पर मुखिया राम स्वरूप दास, पंचायत समिति सदस्य जगन्नाथ साह, पंचायत सचिव घलाल यादव, आवास पर्यवेक्षक गौरव कुमार, सन्नी शेखर, अभिषेक भारती, विकास मिश्र सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >