ग्राम विकास शिविर में डीलर की शिकायत

प्रतिनिधि पंजवारा :जन वितरण प्रणाली के दुकानदार लाभुकों को तय मानक के अनुसार अनाज नहीं देते, साथ ही निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूल करते हैं. इससे संबंधित शिकायत कई ग्रामीणों ने शनिवार को आयोजित ग्राम विकास शिविर के दौरान अधिकारियों से की. मौके पर मौजूद एमओ ने शिकायतकर्ता को आश्वस्त कराया कि संबंधित दुकानदार […]

प्रतिनिधि पंजवारा :जन वितरण प्रणाली के दुकानदार लाभुकों को तय मानक के अनुसार अनाज नहीं देते, साथ ही निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूल करते हैं. इससे संबंधित शिकायत कई ग्रामीणों ने शनिवार को आयोजित ग्राम विकास शिविर के दौरान अधिकारियों से की. मौके पर मौजूद एमओ ने शिकायतकर्ता को आश्वस्त कराया कि संबंधित दुकानदार के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जायेगी. शिविर में वृद्धा पेंशन, इंदिरा आवास के लिये आवेदन दिये गये. मौके पर बीडीओ इरफान अकबर, सीओ दिलीप झा, विकास मित्र कैलाश दास सहित कई कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >