बांका में ट्रैक्टर ने पुलिस जवान को कुचला, मौत

रजौन (बांका) : शुक्रवार की देर शाम कोतवाली-गोराडीह मार्ग पर कोतवाली के समीप बने चेक पोस्ट पर एक बालू लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ने पुलिस जवान को कुचल दिया जिससे पुलिस जवान की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी.मृतक पुलिस जवान रमेश कुमार मधुबनी का रहने वाला था, जो बांका पुलिस लाइन में कार्यरत था […]

रजौन (बांका) : शुक्रवार की देर शाम कोतवाली-गोराडीह मार्ग पर कोतवाली के समीप बने चेक पोस्ट पर एक बालू लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ने पुलिस जवान को कुचल दिया जिससे पुलिस जवान की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी.मृतक पुलिस जवान रमेश कुमार मधुबनी का रहने वाला था, जो बांका पुलिस लाइन में कार्यरत था और कुछ दिनों पूर्व ही उसकी तैनाती कोतवाली चेक पोस्ट पर की गयी थी.
घटना की सूचना पर घनकुंड सहायक थाना के थानाध्यक्ष शोएब आलम, रजौन थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव, अनि राजवर्धन कुमार, सअनि हरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की तहकीकात की. शुक्रवार की शाम पुलिस ओवरलोडेड वाहनों की जांच में लगी थी. एक वाहन को रोकने पर वाहन चालक ने भागने का प्रयास किया. इसी क्रम में जवान उसकी चपेट में आ गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >