नकली कोल्ड ड्रिंक कंपनी पर छापा, मशीन जब्त

बांका जिलाधिकारी साकेत कुमार की सार्थक पहल पर एसडीओ शिव कुमार पंडित के नेतृत्व में बुधवार की सुबह सात बजे तीन सदस्यीय टीम ने नकली कोल्ड ड्रिंक बनाने वाली फैक्टरी में छापेमारी की. टीम में फूड इंस्पेक्टर मो इकबाल, बांका एमओ सीबी सिंह व बाराहाट एमओ डीडी सिंह महेशाडीह गांव पहुंचे और कंपनी में तलाशी […]

बांका जिलाधिकारी साकेत कुमार की सार्थक पहल पर एसडीओ शिव कुमार पंडित के नेतृत्व में बुधवार की सुबह सात बजे तीन सदस्यीय टीम ने नकली कोल्ड ड्रिंक बनाने वाली फैक्टरी में छापेमारी की. टीम में फूड इंस्पेक्टर मो इकबाल, बांका एमओ सीबी सिंह व बाराहाट एमओ डीडी सिंह महेशाडीह गांव पहुंचे और कंपनी में तलाशी ली.

प्रभात खबर के लगातार प्रयास के बाद जिले में बिक रहा टाइगर नामक नकली कोल्ड ड्रिंक कंपनी को बंद कर दिया गया. कंपनी के मालिक गौतम मंडल को लगातार फोन पर सूचना देने के बाद भी वे नहीं आये. इसके बाद बांका पुलिस की सहायता से कंपनी का ताला तोड़ा गया. ताला तोड़ने के बाद प्रभात खबर की सच्चाई सामने आयी. प्रभात खबर ने अपनी खबर में जितनी सच्चाई बतायी थी सभी कुछ सही था.

जांच टीम ने दो कैरेट टाइगर कोल्ड ड्रिंक, दस पॉकेट रानो एक्वा पानी, प्लास्टिक, कोल्ड ड्रिंक तैयार करने वाली मशीन, पैकेजिंग मशीन सहित अन्य कई समान को जब्त किया गया. इसके बाद गांव के ही अरविंद मंडल को जब्ती सूची बना कर देख रेख में दे दिया गया है. इसके बाद बिजली विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी गौरव कुमार भी मौके पर पहुंचे. कहते हैं अधिकारी आलाधिकारियों के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. विभाग द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया है. गौरव कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, बिजली विभाग बांका कहते हैं जिलाधिकारी इस संबंध में जिलाधिकारी साकेत कुमार ने कहा कि प्रभात खबर के खबर पर ही एसडीओ शिव कुमार पंडित को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >