हड़ताल मंे शामिल नहीं होने वाले शिक्षकों पर संघ करेगी कार्रवाई

बांका. बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ पटना के आह्वान पर जिले के सभी शिक्षक बुधवार को तीसरे दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बने रहे. इस संबंध में संघ के प्रधान सचिव घनश्याम प्रसाद यादव ने कहा कि नियोजित शिक्षकों को नियमित शिक्षकों की भांति वेतनमान व अन्य सभी सेवा शर्त को लागू कराने संबंधी मांग […]

बांका. बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ पटना के आह्वान पर जिले के सभी शिक्षक बुधवार को तीसरे दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बने रहे. इस संबंध में संघ के प्रधान सचिव घनश्याम प्रसाद यादव ने कहा कि नियोजित शिक्षकों को नियमित शिक्षकों की भांति वेतनमान व अन्य सभी सेवा शर्त को लागू कराने संबंधी मांग के समर्थन में बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के सभी सदस्यों को 4 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्देश दिया गया था. इस निर्देश के बावजूद भी यदि कोई शिक्षक हड़ताल में अनिवार्य तौर पर शामिल नहीं होते हैं तो संघ शिक्षकों पर नियमावली के तहत कार्रवाई करेगी. ऐसे शिक्षक कमजोर व धोखा देने के आरोप में कार्रवाई के पात्र होंगे. संघ की कार्यकारिणी विभिन्न क्षेत्रों का जायजा ले रही है. हड़ताल में शामिल होने की जानकारी जिला प्रशासन को दे दी गयी है जिसमें यह जिक्र किया गया है कि सीआरसीसी, बीआरसीसी व बीएलओ व अन्य प्रतिनियुक्त शिक्षक हड़ताल के दौरान संबंधित कार्यालय में अनुपस्थित रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >