महिला के साथ छिनतई का प्रयास

जयपुर. ओपी क्षेत्र के कुरूमटांड़ के प्रोन्नत मध्य विद्यालय के पास बुधवार की शाम साढ़े सात बजे लेटवा गांव के सोने लाल बासकी व उनकी पत्नी बड़की सोरेन के साथ अपराधियों ने छिनतई का प्रयास किया. वे लोग मोहनपुर हाट से अपने घर आ रहे थे. साइकिल खराब हो जाने के कारण दोनों पैदल ही […]

जयपुर. ओपी क्षेत्र के कुरूमटांड़ के प्रोन्नत मध्य विद्यालय के पास बुधवार की शाम साढ़े सात बजे लेटवा गांव के सोने लाल बासकी व उनकी पत्नी बड़की सोरेन के साथ अपराधियों ने छिनतई का प्रयास किया. वे लोग मोहनपुर हाट से अपने घर आ रहे थे. साइकिल खराब हो जाने के कारण दोनों पैदल ही आ रहे थे. इसी दौरान दो मोटरसाइकिल सवार चार लोगों ने सुनसान जगह पाकर बड़की सोरेन के गले का जेवर छीनने का प्रयास किया, लेकिन उनके पति द्वारा हल्ला करने पर अपराधी भाग गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >