जयपुर.जयपुर ओपी क्षेत्र के आदर्श ग्राम पंचायत कोल्हासार में पदाधिकारियों की उदासीनता देखी जा रही है. ग्रामीण पप्पू यादव, सुरेंद्र यादव, शिव नारायण यादव, युगलकिशोर यादव ने बताया कि विगत 2 अप्रैल को आदर्श ग्राम पंचायत योजना शिविर में उद्घाटन के मौके पर पदाधिकारियों ने 15 दिन के अंदर योजना से गांव को लाभांवित करने की बात कही थी. 20 दिन बीत जाने के बाद भी अधिकारी गांव नहीं पहुंचे हैं. ग्रामीण आधार कार्ड निर्माण के लिए परेशान हैं उनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है. उद्घाटन के मौके पर शिविर लगा कर ग्रामीणों का कार्ड बनवाने की बात कही गयी थी पर अब तक कोई पहल नहीं हो रहा है. कटोरिया ग्रामीण बैंक द्वारा अपनी योजनाओं को विस्तार से बताया गया था. एक बैंककर्मी बुधवार को गांव पहुंचे कुछ आवेदन ग्रामीणों से लिया है.
आदर्श ग्राम योजना का नहीं मिल रहा लाभ
जयपुर.जयपुर ओपी क्षेत्र के आदर्श ग्राम पंचायत कोल्हासार में पदाधिकारियों की उदासीनता देखी जा रही है. ग्रामीण पप्पू यादव, सुरेंद्र यादव, शिव नारायण यादव, युगलकिशोर यादव ने बताया कि विगत 2 अप्रैल को आदर्श ग्राम पंचायत योजना शिविर में उद्घाटन के मौके पर पदाधिकारियों ने 15 दिन के अंदर योजना से गांव को लाभांवित करने […]
