Banka : सनकी दुकानदार ने ग्राहक के साथ पीटा, मायागंज रेफर

सनकी मोबाइल दुकान के संचालक ने ग्राहक के बार-बार आग्रह करने पर उसकी मोबाइल ठीक करने के बजाय उसे पीट कर जख्मी कर दिया.

रजौन (बांका) से पीयूष कुमार की रिपोर्ट :

सनकी मोबाइल दुकान के संचालक ने ग्राहक के बार-बार आग्रह करने पर उसकी मोबाइल ठीक करने के बजाय उसे पीट कर जख्मी कर दिया. घटना रजौन थाना क्षेत्र के टेकनी स्थित जबड़ा चौक की है.

पीड़ित रजौन थाना क्षेत्र के छोटी घुठिया निवासी मिथिलेश यादव ने रजौन थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर मोबाइल दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है .उसने आवेदन में कहा है कि मोबाइल दुकानदार कृष्ण मोहन साह से मैंने बार-बार मोबाइल ठीक करने का आग्रह किया.

बस इसी बात पर कृष्ण मोहन साह एवं उसके भाई आशीष साह ने मारपीट कर जख्मी कर दिया .इधर जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन में कराये जाने के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >