रुपये के लेन देन में मारपीट

बाराहाट. थाना क्षेत्र के अरकट्टा गांव में रुपये-पैसे के लेन देने को लेकर दो पक्षों में जम कर मारपीट हुई. जानकारी के मुताबिक मोहम्मद सलाव ने कुछ दिन पूर्व मुमताज को अपना लेपटॉप बेचा था. जिसका पैसा मांगने के लिये जब वो उसके घर पहुंचा तो मारपीट करने लगा. मामले को लेकर वादी द्वारा मुमताज, […]

बाराहाट. थाना क्षेत्र के अरकट्टा गांव में रुपये-पैसे के लेन देने को लेकर दो पक्षों में जम कर मारपीट हुई. जानकारी के मुताबिक मोहम्मद सलाव ने कुछ दिन पूर्व मुमताज को अपना लेपटॉप बेचा था. जिसका पैसा मांगने के लिये जब वो उसके घर पहुंचा तो मारपीट करने लगा. मामले को लेकर वादी द्वारा मुमताज, निसार, बीबी लाडली, बीबी ओफीला एवं रहम पर बाराहाट थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >