नहीं मिला वेतनमान तो छीनेंगे सत्ता : पूरण

अमरपुर/बाराहाट/बौंसी. नियोजित शिक्षकों द्वारा आयोजित धरना को प्रदेश अध्यक्ष पूरन कुमार ने अमरपुर, बाराहाट व बौंसी में संबोधित किया. उन्होंने कहा कि नियोजित शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन शीघ्र मिलना चाहिए. अभावग्रस्त शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण कार्य संभव नहीं है. जब तक सरकार नियोजित शिक्षकों की मांगों को पूरा नहीं करती है. तब […]

अमरपुर/बाराहाट/बौंसी. नियोजित शिक्षकों द्वारा आयोजित धरना को प्रदेश अध्यक्ष पूरन कुमार ने अमरपुर, बाराहाट व बौंसी में संबोधित किया. उन्होंने कहा कि नियोजित शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन शीघ्र मिलना चाहिए. अभावग्रस्त शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण कार्य संभव नहीं है. जब तक सरकार नियोजित शिक्षकों की मांगों को पूरा नहीं करती है. तब तक आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने क हा कि वेतनमान नहीं मिलने पर आगामी विस चुनाव में प्रदेश की 243 सीटों पर सरकार मुंह के बल गिरेगी व इसमें नियोजित शिक्षकों की भूमिका अहम होगी. इस कार्यक्रम में जिला महासचिव हीरालाल प्रकाश यादव, जिला अध्यक्ष संजय कुमार, वीर शिवाजी, मदन कुमार, प्रकाश सिंह, राज किशोर कापरी, निरंजन पांडेय सहित शिक्षक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >