शिक्षकों ने अभिभावकों से मांगा समर्थन

प्रतिनिधि, शंभुगंजप्रदर्शनकारी शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में अभिभावकों से अपील की है कि वो समान कार्य के लिए समान वेतन के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. इस मांग को लेकर नियोजित शिक्षक लगातार चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं, फिर भी सरकार इनकी मांगों पर गौर नहीं कर रही है. इससे मजबूर होकर नियोजित शिक्षक […]

प्रतिनिधि, शंभुगंजप्रदर्शनकारी शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में अभिभावकों से अपील की है कि वो समान कार्य के लिए समान वेतन के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. इस मांग को लेकर नियोजित शिक्षक लगातार चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं, फिर भी सरकार इनकी मांगों पर गौर नहीं कर रही है. इससे मजबूर होकर नियोजित शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं. जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है तब तक हड़ताल जारी रहेगा. नियोजित शिक्षकों को अभिभावकों के समर्थन की जरूरत है. इस बात की जानकारी संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुधांशु कुमार सिंह व सचिव बालेश्वर कुमार ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >