बिजली चोरी से सरकार को लग रहर है लाखों का चूना

बाराहाट. बढ़ती गरमी के बीच क्षेत्र में बिजली चोरी की समस्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है. इससे एक ओर जहां बिजली विभाग को लाखों रुपये का हर महीने चूना लग रहा है, वहीं सही उपभोक्ताओं को बिजली के लो वोल्टेज से जूझना पड़ रहा है. हाल के दिनों में खड़हरा गांव में बिजली […]

बाराहाट. बढ़ती गरमी के बीच क्षेत्र में बिजली चोरी की समस्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है. इससे एक ओर जहां बिजली विभाग को लाखों रुपये का हर महीने चूना लग रहा है, वहीं सही उपभोक्ताओं को बिजली के लो वोल्टेज से जूझना पड़ रहा है. हाल के दिनों में खड़हरा गांव में बिजली चोरी की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है. यहां कई लोग बिना बिजली के वैध कनेक्शन के बिजली का उपयोग कर रहे है. इससे उन लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है, जो मेहनत की कमाई से बिजली का बिल भरते हैं. क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं ने प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >