दुर्घटना में छात्रा जख्मी

शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र के कुर्मा पंचायत अंतर्गत रायपुरा गांव निवासी नवल किशोर सिंह की पुत्री पूजा कुमारी सड़क दुर्घटना में सोमवार को जख्मी हो गयी. वह अपने एक परिजन के साथ बीए पार्ट थ्री की परीक्षा देने मोटरसाइकिल से जा रही थी. भरको के पास सामने से आ रही ऑटो से मोटरसाइकिल की टक्कर हो […]

शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र के कुर्मा पंचायत अंतर्गत रायपुरा गांव निवासी नवल किशोर सिंह की पुत्री पूजा कुमारी सड़क दुर्घटना में सोमवार को जख्मी हो गयी. वह अपने एक परिजन के साथ बीए पार्ट थ्री की परीक्षा देने मोटरसाइकिल से जा रही थी. भरको के पास सामने से आ रही ऑटो से मोटरसाइकिल की टक्कर हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से छात्रा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शंभुगंज में भरती कराया गया. छात्रा की स्थिति को गंभीर बताते हुए डॉक्टर ने उसे भागलपुर रेफर कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >