कलश शोभायात्रा के साथ भागवत कथा महोत्सव का होगा आगाज

प्रतिनिधि, धोरैयाप्रखंड के ताहिरपुर गौरा पंचायत के गौरा चौक हाट परिसर में आगामी 22 अप्रैल से होने वाले भागवत कथा की तैयारी अंतिम चरण में है. 21 अप्रैल को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ कथा का आगाज होगा. कार्यक्र म को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में उत्साह चरम पर है. इसके लिये भव्य पंडाल का निर्माण […]

प्रतिनिधि, धोरैयाप्रखंड के ताहिरपुर गौरा पंचायत के गौरा चौक हाट परिसर में आगामी 22 अप्रैल से होने वाले भागवत कथा की तैयारी अंतिम चरण में है. 21 अप्रैल को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ कथा का आगाज होगा. कार्यक्र म को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में उत्साह चरम पर है. इसके लिये भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है. भागवत कथा समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि अयोध्या से आयी राधा स्वरूपा साध्वी मानस बिंदु जी महाराज द्वारा कथावाचन किया जायेगा. आयोजन को लेकर कोषाध्यक्ष सह मुखिया उमेशचंद्र रजक, उपाध्यक्ष गोपाल मंडल, जीवन सिंह, शिवनंदन सिंह आदि काफी उत्साह से कार्य कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >