अच्छी शिक्षा से ही बच्चों का विकास संभव
बांका. शंभुगंज प्रखंड के पकरिया गांव के एसकेएम पब्लिक स्कूल दाढ़ी पकरिया में रविवार को वार्षिकोत्सव उमंग समारोहपूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ शंभुगंज के बीडीओ राकेश कुमार ने द्वीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान शंभुगंज के अंचल निरीक्षक व कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे. मुख्य अतिथि श्री कुमार ने कहा कि बच्चे देश के […]
बांका. शंभुगंज प्रखंड के पकरिया गांव के एसकेएम पब्लिक स्कूल दाढ़ी पकरिया में रविवार को वार्षिकोत्सव उमंग समारोहपूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ शंभुगंज के बीडीओ राकेश कुमार ने द्वीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान शंभुगंज के अंचल निरीक्षक व कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे. मुख्य अतिथि श्री कुमार ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य है और अच्छी शिक्षा से इनका विकास संभव है. इस दौरान उन्होंने विद्यालय की प्रशंसा की. विद्यालय के चेयरमैन संदीप कुमार सिंह ने कहा कि आत्मविश्वास व कड़ी मेहनत से ही शिक्षा के शिखर तक पहुंचा जा सकता है.
कार्यक्रम शुभारंभ के पूर्व विद्यालय के प्राचार्य डॉ गौतम भट्टाचार्य द्वारा स्वागत भाषण व वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किये गये. सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्रओं द्वारा हिंदी व अंगरेजी में कई लघु नाटकों का मंचन व हिंदी, राजस्थानी, दक्षिण भारतीय कला, पश्चिमी व गरवा आदि गानों की धुन पर नृत्य प्रस्तुत किया गया. विद्यालय के निदेशक बाबुल ने भी समारोह को संबोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन सीबी सिंह के द्वारा किया गया. मौके पर काफी संख्या में अभिभावक, स्कूली बच्चे व अतिथि मौजूद थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक व छात्र का अहम योगदान रहा. आरोप . ग्रामीणों ने कहा कि अधिकारी व जनप्रतिनिधि नहीं दे रहे ध्यान .
खरबाटीकर में यात्री शेड अधूरा कहते हैं प्रखंड विकास पदधिकारी : इस संबंध में बीडीओ विजय कुमार ने बताया कि संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना के तहत कार्य किया गया है. वर्तमान में यह योजना बंद हो चुका है. राशि की निकासी पर उन्होंने बताया की सरकार को खत लिखा जायेगा आदेश मिलेगा उसके अनुसार कार्रवाई की जायेगी.
कहते हैं मुखिया : इस संबंध में छत्रपाल पंचायत के मुखिया मंगल हेंब्रम ने बताया कि क्षेत्र में कही भी किसी प्रकार की सुविधा का अभाव नहीं है.