फोटो: 19 बांका 16 से 18 :- : जख्मी की तसवीरएक की हालत गंभीर प्रतिनिधि, अमरपुरअमरपुर भागलपुर मुख्य सड़क पर डुमरामा उच्च विद्यालय के करीब रविवार शाम ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में दो लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार तारडीह गांव की ओर से एक ट्रैक्टर मुख्य सड़क की ओर आ रही थी तभी डुमरामा स्कूल के समीप भागलपुर की ओर जा रही बाइक से टक्कर हो गयी. इसमें डुमरामा निवासी बाइक सवार महेश दास के पुत्र गौतम दास व कौशलपुर गांव के बेदा चौधरी के पुत्र रोशन चौधरी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगांे की मदद से रेफरल अस्पताल अमरपुर में जख्मी को भरती कराया गया. वरीय चिकित्सक अभय प्रकाश चौधरी ने प्राथमिक उपचार के बाद रोशन को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया, जबकि दूसरे की हालत सामान्य है.
दुर्घटना में दो जख्मी
फोटो: 19 बांका 16 से 18 :- : जख्मी की तसवीरएक की हालत गंभीर प्रतिनिधि, अमरपुरअमरपुर भागलपुर मुख्य सड़क पर डुमरामा उच्च विद्यालय के करीब रविवार शाम ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में दो लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार तारडीह गांव की ओर से एक ट्रैक्टर मुख्य सड़क की ओर […]
