ससुराल आये युवक की संदेहास्पद मौत

प्रतिनिधि, बाराहाटप्रखंड के नेमुआ गांव में एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दिये जाने पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बांका भेज दिया. जानकारी के मुताबिक मृतक मिट्ठू राउत उम्र 25 साल शनिवार की देर रात अपने […]

प्रतिनिधि, बाराहाटप्रखंड के नेमुआ गांव में एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दिये जाने पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बांका भेज दिया. जानकारी के मुताबिक मृतक मिट्ठू राउत उम्र 25 साल शनिवार की देर रात अपने ससुराल नेमुआ गांव आया था. नेमुआ में युवक की शादी हरि राउत की पुत्री के साथ हुई थी. ससुराल वाले की मानें तो युवक काफी नशे में था. इस दौरान उसके घर वालों ने सूचना दी कि युवक ने पारिवारिक विवाद में जहर खा लिया था लेकिन इस बीच युवक की स्थिति काफी बिगड़ गयी. उसे इलाज का भी मौका नहीं मिला. युवक के पिता महादेव राउत ने पुलिस को अपना बयान दर्ज कराते हुए यूडी केस दर्ज कराया है. युवक सरैया हाट थाना क्षेत्र के भरकुंडा का निवासी है. इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >