माता की प्रतिमा को लेकर हुआ नगर भ्रमण

पांच दिवसीय कार्यक्रम में माहौल हुआ भक्तिमयगाजे-बाजे की धुन पर हुआ भ्रमणफोटो 19 बांका 5 : माता का जागरण करती महिला और बच्ची प्रतिनिधि, धोरैयाप्रखंड के बेलडीहा ग्राम स्थित मां दुर्गा वैष्णवी सिद्धिदात्री शिव मंदिर परिसर में मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है. रविवार को […]

पांच दिवसीय कार्यक्रम में माहौल हुआ भक्तिमयगाजे-बाजे की धुन पर हुआ भ्रमणफोटो 19 बांका 5 : माता का जागरण करती महिला और बच्ची प्रतिनिधि, धोरैयाप्रखंड के बेलडीहा ग्राम स्थित मां दुर्गा वैष्णवी सिद्धिदात्री शिव मंदिर परिसर में मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है. रविवार को सैकड़ों भक्तों ने मां की प्रतिमा के साथ गाजे बाजे की धुन पर नगर का भ्रमण किया. इससे पहले अखंड संकीर्तन का आयोजन किया गया. गेरूआ नदी से कलश भरकर महिलाओं ने नगर का परिभ्रमण किया. 20 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंडप पूजन तथा 21 को प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी. संध्या कालीन संगीतमय प्रवचन काशी से आये नीरज भैया द्वारा किया जा रहा है. प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत बंगाल से आये कलाकारों द्वारा रात्रि जागरण का भी आयोजन किया जायेगा. मौके पर आयोजक दिलीप कुमार सिंह, विधानचंद्र सिंह, हरेन्द्र सिंह, पुजारी विरेन्द्र मिश्र, पवन सिंह आदि सराहनीय योगदान दे रहे हैं. प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा पंडित अनिल झा व मुकुंद पाठक द्वारा करायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >