शराब दुकान से ग्रामीणों में आक्रोश

बेलहर: प्रखंड क्षेत्र के धौरी पंचायत के चंपा तरी गांव में शराब दुकान खोलने के मामले में हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. ग्रामीणों द्वारा लगातार चौथे दिन भी दुकान का विरोध किया जा रहा है. ग्रामीणों के आक्रोश इस बात को लेकर और बढ़ते जा रहा कि उत्पाद विभाग के अधिकारियों […]

बेलहर: प्रखंड क्षेत्र के धौरी पंचायत के चंपा तरी गांव में शराब दुकान खोलने के मामले में हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है.
ग्रामीणों द्वारा लगातार चौथे दिन भी दुकान का विरोध किया जा रहा है.

ग्रामीणों के आक्रोश इस बात को लेकर और बढ़ते जा रहा कि उत्पाद विभाग के अधिकारियों द्वारा यह बयान दिया गया कि गांव में अवैध शराब बेची जाती है.

ग्रामीण नारंगी पासवान, कपिल पासवान, नकुल सिंह, प्रकाश पासवान, लिखिया देवी, चांदनी देवी, रेखा देवी, रूणा देवी, पूनम देवी, अंजनी देवी सहित अन्य का कहना है कि यह दुकान इस स्थान पर खोली गयी है. जिससे स्कूल जाने वाले छात्र-छात्रएं सहित मंदिर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होगी. ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन अगर इस स्थान से दुकान को नहीं हटाते है तो हम लोग आंदोलन करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >