पुलिस के सामने बापू की प्रतिमा से खिलवाड़

बांका: शहर के गांधी चौक पर लगे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ मंगलवार को शराब के नशे में धुत एक रिक्शा चालक ने घंटों खिलवाड़ किया. उस समय वहां पर आसपास के दुकानदार सहित सड़क पर चल रहे यात्रियों की भीड़ लग गयी. चालक ने पहले बापू के चश्मा को खोलने के लिए […]

बांका: शहर के गांधी चौक पर लगे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ मंगलवार को शराब के नशे में धुत एक रिक्शा चालक ने घंटों खिलवाड़ किया. उस समय वहां पर आसपास के दुकानदार सहित सड़क पर चल रहे यात्रियों की भीड़ लग गयी. चालक ने पहले बापू के चश्मा को खोलने के लिए काफी प्रयास किया.

इसके बाद गांधीजी की प्रतिमा को उठाने का भी प्रयास किया.बाद में रिक्शा में रखे एक चादर को निकाल कर प्रतिमा को ढ़कने लगा. यह सारा वाकया पुलिसकर्मी की मौजूदगी में हुई, पर पुलिसकर्मी चुप था. बाद में चौक पर तैनात पुलिसकर्मी ने उसे भगाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >