पे्रमी जाड़े ने रचाई शादी

फोटो 14 बांका 6 : प्रेमी जोड़े की तस्वीर प्रतिनिधि, बाराहाटप्रखंड के दासोडीह गांव से लापता युवती आखिरकार अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली. जानकारी के अनुसार गांव के भोला पंडित की पुत्री पिंकी कुमारी पिछले दिन अपने प्रेमी दिलीप कुमार के साथ बिना अपने परिजनों को सूचित किये घर से निकल गयी थी. […]

फोटो 14 बांका 6 : प्रेमी जोड़े की तस्वीर प्रतिनिधि, बाराहाटप्रखंड के दासोडीह गांव से लापता युवती आखिरकार अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली. जानकारी के अनुसार गांव के भोला पंडित की पुत्री पिंकी कुमारी पिछले दिन अपने प्रेमी दिलीप कुमार के साथ बिना अपने परिजनों को सूचित किये घर से निकल गयी थी. मामले को लेकर युवती के भाई संजय पंडित ने काफी खोजबीन के बाद दोनों को बरामद किया. बाद में दोनों की शादी लबोखरनाथ महादेव मंदिर में सोमवार को कर दी गयी. परिवार के लोगों ने बताया की बीते छह माह पूर्व उसी लड़के से शादी की बात चल रही थी. इस दौरान किसी कारण वश शादी में अड़चन आ गयी. दोनों जोड़े ने घर से भाग कर शादी करने की सोच डाली. मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया की प्रेमी जोड़े बालिग थे, इसलिये दोनों के परिजनों की रजामंदी के बाद शादी करा दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >