मंदिर से मूर्ति की चोरी
बांका . थाना क्षेत्र के बैसा गांव स्थित राधा कृष्ण गौरी शंकर ठाकुरबाड़ी से सोमवार की रात चोरों ने कृष्ण की मूर्ति चोरी कर ली. जानकारी तब हुई जब ठाकुरबाड़ी की सफाई करने ग्रामीण पहुंचे. ठाकुरबाड़ी की दावेदारी रखने वाले गोकुल तिवारी, सुमन तिवारी ने बताया कि मूर्ति लगभग सौ वर्ष पूर्व स्व जानकी चौबे […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
April 14, 2015 10:04 PM
बांका . थाना क्षेत्र के बैसा गांव स्थित राधा कृष्ण गौरी शंकर ठाकुरबाड़ी से सोमवार की रात चोरों ने कृष्ण की मूर्ति चोरी कर ली. जानकारी तब हुई जब ठाकुरबाड़ी की सफाई करने ग्रामीण पहुंचे. ठाकुरबाड़ी की दावेदारी रखने वाले गोकुल तिवारी, सुमन तिवारी ने बताया कि मूर्ति लगभग सौ वर्ष पूर्व स्व जानकी चौबे पति स्व कंचन चौबे द्वारा स्थापित की गयी थी. मूर्ति अष्टधातु की थी, जो काफी कीमती थी. अब कृष्ण की मूर्ति चोरी होने से ग्रामीणों में रोष है. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष डॉ एसएन सिंह के निर्देश पर एसआइ पुरन पन्ना अपने दल बल के साथ पहुंचे. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
...
ये भी पढ़ें...
January 15, 2026 10:33 PM
January 15, 2026 10:16 PM
January 15, 2026 10:01 PM
January 15, 2026 9:46 PM
January 15, 2026 9:42 PM
January 15, 2026 9:41 PM
January 15, 2026 9:38 PM
January 15, 2026 9:35 PM
January 15, 2026 9:35 PM
January 15, 2026 9:31 PM
