हड़ताल के दौरान हुए हंगामे की हुई जांच

::::::::प्रभात इंपैक्ट::::::प्रतिनिधि, पंजवारानियोजित शिक्षकों द्वारा आंदोलन के दौरान सोमवार को हंगामा करने की खबर को प्रभात खबर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था. जिसको लेकर विभाग ने सख्ती दिखाई. विभाग के बीइओ संजीव कुमार राय ने संबंधित विद्यालय पहुंच कर जांच रिपोर्ट तैयारी की. जानकारी हो कि नियोजित शिक्षक संघ द्वारा समान कार्य के लिए […]

::::::::प्रभात इंपैक्ट::::::प्रतिनिधि, पंजवारानियोजित शिक्षकों द्वारा आंदोलन के दौरान सोमवार को हंगामा करने की खबर को प्रभात खबर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था. जिसको लेकर विभाग ने सख्ती दिखाई. विभाग के बीइओ संजीव कुमार राय ने संबंधित विद्यालय पहुंच कर जांच रिपोर्ट तैयारी की. जानकारी हो कि नियोजित शिक्षक संघ द्वारा समान कार्य के लिए समान वेतन के लिए अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है. सोमवार को संघ के कुछ शिक्षकों ने पंजवारा व लखपुरा संकु ल के विद्यालय में पहुंच कर तालाबंदी करायी. बाराहाट बीइओ संजीव कुमार राय ने विद्यालय पहुंच कर मामले की जांच की. जांच के दौरान हंगामे की बात सच साबित हुई. शिक्षकों की उपस्थिति पंजी पर लाल कलम चलाया गया था.जांच की बाबत पूछे जाने पर बीइओ ने बताया की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >