13 पदाधिकारी सहित कर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण

चांदन . कांवरिया पथ के निरीक्षण के दौरान चांदन पहुंचे जिलाधिकारी साकेत कुमार ने प्रखंड के 13 पदाधिकारी सहित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण पूछा है. जिलाधिकारी भूमि अधिग्रहण अधिनियम के बाद सोमवार को कांवरिया पथ का निरीक्षण करने निकले थे. कांवरिया धर्मशाला से निरीक्षण करते हुए वह चांदन पहुंचे, जहां कई पदाधिकारी और कर्मचारी बगैर सूचना […]

चांदन . कांवरिया पथ के निरीक्षण के दौरान चांदन पहुंचे जिलाधिकारी साकेत कुमार ने प्रखंड के 13 पदाधिकारी सहित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण पूछा है. जिलाधिकारी भूमि अधिग्रहण अधिनियम के बाद सोमवार को कांवरिया पथ का निरीक्षण करने निकले थे. कांवरिया धर्मशाला से निरीक्षण करते हुए वह चांदन पहुंचे, जहां कई पदाधिकारी और कर्मचारी बगैर सूचना के गायब थे. जिसके बाद जिलाधिकारी ने उनसे स्पष्टीकरण पूछा है. जानकारी के अनुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी सिर्फ अपने आवास पर थे उनके अलावे सीओ, सीआइ, एमओ, बीइओ सहित 13 पदाधिकारी बगैर सूचना के प्रखंड से गायब थे. जिनको जिलाधिकारी श्री कुमार ने स्पष्टीकरण पूछा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >