कुछ ही माह में टूटने लगी सड़क

फोटो: 13 बांका 04 : खराब सड़क की तस्वीर प्रतिनिधि, अमरपुर लाइफ टाइम कहे जाने वाली सड़क अब कुछ ही महीने में टूटने लगी है. अमरपुर प्रखंड के इंग्लिशमोड़, शंभुगंज मुख्य मार्ग बने अभी कुछ माह हुआ. इसके बावजूद लगभग एक सौ से दो सौ मीटर की दूरी पर सड़क में गड्ढे बन गये हैं. […]

फोटो: 13 बांका 04 : खराब सड़क की तस्वीर प्रतिनिधि, अमरपुर लाइफ टाइम कहे जाने वाली सड़क अब कुछ ही महीने में टूटने लगी है. अमरपुर प्रखंड के इंग्लिशमोड़, शंभुगंज मुख्य मार्ग बने अभी कुछ माह हुआ. इसके बावजूद लगभग एक सौ से दो सौ मीटर की दूरी पर सड़क में गड्ढे बन गये हैं. अब भी पथ निर्माण विभाग द्वारा इस मुख्य मार्ग में कई पुल निर्माण का कार्य जारी है. अधिकारी का मानना है कि इस मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव काफी ज्यादा है. इसलिए इस तरह की बात सामने आ रही है. इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता विनय कुमार ने बताया कि इस सड़क पर अभी काम चल ही रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >