विकलांग शिविर में 17 लोगों को प्रमाण पत्र

अमरपुर . रेफरल अस्पताल अमरपुर में सोमवार को विकलांग बोर्ड का शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 54 विकलांगों की जांच की गयी. जिसमें 17 विकलांगों को प्रमाण पत्र निर्गत किया गया. इस जांच शिविर में डॉ अभय प्रकाश चौधरी, डॉ अशोक साह, स्वास्थ्य प्रबंधक मनोज कुमार, राजीव कुमार के अलावे हीरालाल मौजूद थे. […]

अमरपुर . रेफरल अस्पताल अमरपुर में सोमवार को विकलांग बोर्ड का शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 54 विकलांगों की जांच की गयी. जिसमें 17 विकलांगों को प्रमाण पत्र निर्गत किया गया. इस जांच शिविर में डॉ अभय प्रकाश चौधरी, डॉ अशोक साह, स्वास्थ्य प्रबंधक मनोज कुमार, राजीव कुमार के अलावे हीरालाल मौजूद थे. शिक्षकों का लगातार आंदोलन जारी अमरपुर . सोमवार को प्रखंड के नियोजित शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर एक बैठक आयोजित की. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अमन खां ने किया. बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी नियोजित शिक्षक समान कार्य के लिए समान वेतन के समर्थन में तालाबंदी एवं कार्य बाधित करने का निर्णय लिया गया. साथ ही मंगलवार को विद्यालय में तालाबंदी कर प्रखंड मुख्यालय में आकर अपना उपस्थिति बनाने का निर्णय लिया गया. इस मौके पर जिला संयोजक हेमंत कुमार दुबे, पंकज कुमार सिंधी, डेजी कुमारी, रेणु कुमारी, मदन कुमार, राज किशोर कापरी सहित शिक्षक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >