कहीं विद्यालय था बंद, तो कहीं हो रहा पठन-पाठन

प्रतिनिधि, शंभुगंजबिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शंभुगंज के शिक्षकों द्वारा पांचवां दिन सोमवार को भी धरना प्रदर्शन किया गया. साथ ही पठन-पाठन कार्य बंद कर बीआरसी भवन में ताला बंद कर काम काज को ठप किया गया. धरना स्थल पर धरणार्थी शिक्षकों ने बताया कि सरकार द्वारा नो वर्क नो पेमेंट […]

प्रतिनिधि, शंभुगंजबिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शंभुगंज के शिक्षकों द्वारा पांचवां दिन सोमवार को भी धरना प्रदर्शन किया गया. साथ ही पठन-पाठन कार्य बंद कर बीआरसी भवन में ताला बंद कर काम काज को ठप किया गया. धरना स्थल पर धरणार्थी शिक्षकों ने बताया कि सरकार द्वारा नो वर्क नो पेमेंट घोषित किये जाने के बावजूद संघ ने निर्णय लिया है कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक वेतनमान नहीं लागू होगा. वही मध्य विद्यालय शंभुगंज में सोमवार को पठन – पाठन व मध्याह्न भोजन सुचारु रूप से चला. इसमें नियमित शिक्षक एवं नव नियुक्त नियोजित शिक्षक शामिल है.किसानों की भरपाई की मांग शंभुगंज . क्षेत्र में लगातार हो रहे बारिश, ओला वृष्टि से किसानों के क्षतिपूर्ति हेतु प्रखंड प्रमुख नीतू सिंह द्वारा इनकी भरपाई की मांग की गयी है. साथ ही उन्होंने इस ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई की आशा की है.कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निरीक्षण शंभुगंज . प्रभात खबर में छपे खबर के असर पर जिलाधिकारी के निर्देश पर डीपीओ शशि शंकर व शाश्वतानंद झा द्वारा सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का अर्ध निर्मित भवन का निरीक्षण किया गया. विद्यालय के संचालक प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र दिवाकर को विद्यालय भवन निर्माण हेतु निर्देश दिया गया. उन्होंने बताया कि विद्यालय भवन निर्माण हेतु स्वीकृति मिल गयी है. इस मौके पर जिला केआरपी मुकेश कुमार, राम बिहारी सिंह, श्याम बिहारी सिंह, एवं विद्यालय कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >