बांका. अमरपुर प्रखंड क्षेत्र के ज्येष्ठ गौरनाथ महादेव मंदिर परिसर में श्री श्री 108 महारुद्र यज्ञ का आयोजन होना है. जिला कराटे संघ के महासचिव विभीषण कुमार ने बताया कि 21 अप्रैल से एक मई तक आयोजित होने वाले यज्ञ को सफल बनाने के लिए आसपास के श्रद्धालु जुटे हुए हैं. यज्ञ की सफलताको लेकर भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त, आइजी, डीएम एवं एसपी को आमंत्रित करते हुए पत्र के माध्यम से सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था के लिए अनुरोध किया गया है. यज्ञ व मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ पेयजल, मेडिकल टीम, एंबुलेंस सेवा, अग्निशामक सहित अन्य सुविधा मुहैया कराने की गुहार लगायी है. कराटे संघ जिलाध्यक्ष सह यज्ञ समिति के महासचिव निलेश कुमार एवं संयोजक सूर्यदेव सिंह, समिति सदस्य एवं स्थानीय श्रद्धालु यज्ञ की तैयारी में जुटे हुए हैं.
ज्येष्ठ गौरनाथ मंदिर में महारुद्र यज्ञ 21 से
बांका. अमरपुर प्रखंड क्षेत्र के ज्येष्ठ गौरनाथ महादेव मंदिर परिसर में श्री श्री 108 महारुद्र यज्ञ का आयोजन होना है. जिला कराटे संघ के महासचिव विभीषण कुमार ने बताया कि 21 अप्रैल से एक मई तक आयोजित होने वाले यज्ञ को सफल बनाने के लिए आसपास के श्रद्धालु जुटे हुए हैं. यज्ञ की सफलताको लेकर […]
