गांव की बच्ची सिखेगी सुंदर बनाने की कला

बांका : यूकोआरसेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण हेतु साक्षात्कार लिया गया. जिसमें करीब 35 अभ्यर्थियों ने भाग लिया. साक्षात्कार में मुख्य रूप से उपस्थित यूकोआरसेटी निदेशक निर्मल प्रकाश दीपक, प्रशिक्षक अमीता कुमारी, नमाविश वत्स व विद्यानंद सिंह मौजूद थे. इस दौरान मौजूद आवेदकों द्वारा मौखिक साक्षात्कार लिया गया. जिसमें ग्रामीण इलाके […]

बांका : यूकोआरसेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण हेतु साक्षात्कार लिया गया. जिसमें करीब 35 अभ्यर्थियों ने भाग लिया. साक्षात्कार में मुख्य रूप से उपस्थित यूकोआरसेटी निदेशक निर्मल प्रकाश दीपक, प्रशिक्षक अमीता कुमारी, नमाविश वत्स व विद्यानंद सिंह मौजूद थे.

इस दौरान मौजूद आवेदकों द्वारा मौखिक साक्षात्कार लिया गया. जिसमें ग्रामीण इलाके से आयी लड़कियां का कहना था कि फैशन के युग में गांव अभी भी पीछे है. ऐसे में अगर वो प्रशिक्षण लेती है तो स्वरोजगार के साथ गांवों को फैशन से जोड़ने का काम करेगी. मालूम हो आरसेटी भारत सरकार व बिहार सरकार का एक उपक्रम है. जो बेरोजगार युवक-युवतियों को अपने इच्छानुसार प्रशिक्षण देकर अपने पैरों पर खड़ा करने लिए कटिबद्ध है. इस मौके पर अभ्यर्थी अपराजिता, सलमा खातून, नंदनी, वर्षा, पुष्पा, सोनी सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >