प्रतिनिधि, बांकासरकारी खजाने के गबन के मामले को लेकर कई पूर्व धान क्रय केंद्र प्रभारी पर गुरुवार को संबंधित थाने में मामला दर्ज कराया गया. धान गबन के मामले की फाइल खंगालने के बाद राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक सुशील कुमार ने यह कार्रवाई की. उन्होंने बताया कि फाइल को और खंगाला जा रहा है जिसके तहत जल्द ही वैसे पूर्व पैक्स अध्यक्षों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी, जिन्होंने अब तक धान का हिसाब नहीं दिया है. उन्होंने बताया कि जिन पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है उसमें से अधिकांश 2011-12 व 2013-14 के क्रय केंद्र प्रभारी है. उन्होंने बताया कि प्रभारी पर प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है एक दो दिनों में परमारी मिलरों पर भी थाने तथा आर्थिक अपराध इकाई में मामला दर्ज कराया जायेगा. इनके ऊपर हुआ है मामला दर्ज धोरैयासुरेंद्र मेहताबौंसीमृत्युंजय कुमार झारजौनओम प्रकाशफुल्लीडुमरधर्मेंद्र कुमारशंभुगंजआलोक मानकर व महेंद्र मंडलबेलहरअशोक कुमार
धान गवन के मामले में कई पूर्व क्रय केंद्र प्रभारी पर प्राथमिकी दर्ज
प्रतिनिधि, बांकासरकारी खजाने के गबन के मामले को लेकर कई पूर्व धान क्रय केंद्र प्रभारी पर गुरुवार को संबंधित थाने में मामला दर्ज कराया गया. धान गबन के मामले की फाइल खंगालने के बाद राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक सुशील कुमार ने यह कार्रवाई की. उन्होंने बताया कि फाइल को और खंगाला जा रहा […]
