पैक्स को बेचे गये धान को लेकर जांच शुरू

पंजवारा. किसानों द्वारा पैक्स को बेचे गये धान को लेकर जांच आरंभ हो गयी है. जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में गुरुवार बीसीओ चंदन कुमार ने लौढिया खुर्द पंचायत पहुंच कर वहां के किसानों से बात की. मौके पर अधिकारी ने ऐसे किसानों से पूछताछ की जिन्होंने रिकार्ड के मुताबिक पैक्स को 50 क्विंटल या […]

पंजवारा. किसानों द्वारा पैक्स को बेचे गये धान को लेकर जांच आरंभ हो गयी है. जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में गुरुवार बीसीओ चंदन कुमार ने लौढिया खुर्द पंचायत पहुंच कर वहां के किसानों से बात की. मौके पर अधिकारी ने ऐसे किसानों से पूछताछ की जिन्होंने रिकार्ड के मुताबिक पैक्स को 50 क्विंटल या इससे अधिक क्विंटल धान बेचा है. अधिकारी ने किसानों से जानना चाहा कि उन्हें पैक्स में धान बेचने के साथ-साथ मूल्य के भुगतान में कहीं कोई समस्या तो नहीं आ रही. इस पर उन्हें संतोष प्रद जवाब मिला. जांच के संबंध में बीसीओ चंदन कुमार का कहना कि जांच अगले कुछ और दिनों तक सभी पंचायतों में पूरी कर ली जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >