फोटो: 09 बांका -12: बीआरसी कार्यालय में तालाबंदी करते नियोजित शिक्षक प्रतिनिधि, बांकाबिहार पंचायत प्रखंड नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के कार्यकर्ताओं ने लंबित मांगों के समर्थन में विगत 15 दिनों से पटना में चल रहे आमरण अनशन की विफलता के विरोध में बांका बीआरसी का घेराव कर तालाबंदी की. नियोजित शिक्षकों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि शुक्रवार से जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालय में तालाबंदी की जायेगी. संघ के कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि विद्यालय में तालाबंदी किये जाने की पूर्व सूचना संबंधित पदाधिकारी को लिखित दी गयी है. गुरुवार दोपहर बाद बीआरसी कार्यालय के सभी कार्य को ठप करते हुए तालाबंदी की गयी. डीपीओ स्थापना मो मोकित अपने कार्यालय वेश्म में नियोजित शिक्षकों के वेतन संबंधी कुछ कार्य संपादित कर रहे थे. उन्हें तत्काल कार्य विराम करते हुए सभी अन्य कर्मी को बीआरसी परिसर से बाहर निकालते हुए तालाबंदी की गयी. इसके बाद नियोजित शिक्षक संघ के कार्यकर्ताओं ने डीइओ कार्यालय पहुंचकर वहां भी तालाबंदी की. संघ जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि सभी क्षेत्र के विद्यालयों में तालाबंदी के लिए कार्यकर्ताओं को संबंधित निर्देश देकर अभियान को सफल बनाने की अपील की गयी है. इसके पूर्व नियोजित शिक्षकों की बैठक बांका गेस्ट हाउस परिसर में आयोजित हुई. इसमें मुख्य रूप से तालाबंदी अभियान के साथ ही दक्षता परीक्षा में दो बार फेल शिक्षकों को विद्यालय से सेवामुक्त किये जाने को दुर्भाग्यपूर्ण व बताया व सरकार की निंदा की. इस मौके पर जिला सचिव सरयुग पंडित, जिला संयोजक हेमंत दूबे, सर्वजीत कुमार, चंद्रशेखर सिंह, सुजीत कुमार, प्रमोद कुमार सहित भारी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे.
नियोजित शिक्षक ने की बीआरसी कार्यालय में तालाबंदी
फोटो: 09 बांका -12: बीआरसी कार्यालय में तालाबंदी करते नियोजित शिक्षक प्रतिनिधि, बांकाबिहार पंचायत प्रखंड नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के कार्यकर्ताओं ने लंबित मांगों के समर्थन में विगत 15 दिनों से पटना में चल रहे आमरण अनशन की विफलता के विरोध में बांका बीआरसी का घेराव कर तालाबंदी की. नियोजित शिक्षकों ने सर्वसम्मति से निर्णय […]
