फोटो 8 बांका 23 : रैली में शामिल अधिकारी रजौन . मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप कार्यक्र म के तहत बुधवार को स्वास्थ्य केन्द्र व प्रखंड मुख्यालय के नेतृत्व एक जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली को रजौन के बीडीओ अमित कुमार ने रवाना किया. रैली में कस्तूरबा विद्यालय के छात्राओं के अलावे बाल भारती के बच्चों सहित आशा कार्यकत्ताओं के अलावे कई कर्मी आदि मौजूद थे. इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र के प्रबंधक संजय कुमार सिंह शिक्षक अरुण कुमार सिंह, राजेश सिंह आदि के नेतृत्व में नारे भी लगाये गये. गड्ढ़े में फंसे ट्रक, लगा जाम रजौन . भागलपुर-हंसडीहा सड़क मार्ग पर बुधवार को एक बार फिर जाम लगने के कारण लोग परेशान रहे. मंगलवार की रात बनगांव के करीब एक ट्रक सड़क के बीचोंबीच बनी भयंकर गड्ढों में जा फंसी और वाहनों की लंबी कतार पुनसिया बाजार से लेकर खैरा मोड़ तक बुधवार को लग गयी. बुधवार को संत जोसेफ या स्थानीय स्कूलों तक पहुंचाने के लिए बच्चों के अभिभावक काफी परेंशान रहे. इस सड़क मार्ग के मरम्मती के लिए ठेकेदार ने कार्य इधर शुरू किया है, लेकिन 15 से बीस दिनों में कार्य पूरा करना संभव नहीं लगता. बुधवार को उक्त वाहन को बनगांव के युवाओं के प्रयास के बाद किसी तरह निकाला गया तब यातायात किसी तरह शुरू किया जा सका. इस सड़क के लिए 70 करोड़ की राशि दिये जाने की घोषणा की गई है, लेकिन अभी पुराने लंबित कार्य को ही पुरा कराने के लिए विभाग लगी हुई है.
निकाली गयी जागरूकता रैली
फोटो 8 बांका 23 : रैली में शामिल अधिकारी रजौन . मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप कार्यक्र म के तहत बुधवार को स्वास्थ्य केन्द्र व प्रखंड मुख्यालय के नेतृत्व एक जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली को रजौन के बीडीओ अमित कुमार ने रवाना किया. रैली में कस्तूरबा विद्यालय के छात्राओं के अलावे बाल […]
