निरीक्षण के दौरान केंद्र पर गड़बड़ी पाया गया

फोटो 8 बांका 10 : ढ़लाई का निरीक्षण करते जिप अध्यक्षा प्रतिनिधि, बांकाबाराहाट प्रखंड क्षेत्र के खड़हारा गांव में बुधवार को आदर्श साक्षरता केंद्र का औचक निरीक्षण जिप अध्यक्ष श्वेता कुमारी ने की. निरीक्षण के दौरान प्रेरक सौदा खातून केंद्र से अनुपस्थित थी, जबकि प्रेरक महेश पासवान उपस्थित थे. वहीं खड़हारा पावर ग्रीड के द्वारा […]

फोटो 8 बांका 10 : ढ़लाई का निरीक्षण करते जिप अध्यक्षा प्रतिनिधि, बांकाबाराहाट प्रखंड क्षेत्र के खड़हारा गांव में बुधवार को आदर्श साक्षरता केंद्र का औचक निरीक्षण जिप अध्यक्ष श्वेता कुमारी ने की. निरीक्षण के दौरान प्रेरक सौदा खातून केंद्र से अनुपस्थित थी, जबकि प्रेरक महेश पासवान उपस्थित थे. वहीं खड़हारा पावर ग्रीड के द्वारा साक्षरता केंद्र को उपलब्ध कराये गये समान प्रेरक ने अपने घर पर रखा था. साथ ही उपस्थिति पंजी जांच किये जाने पर 13 जनवरी 2015 के बाद से उपस्थिति दर्ज नहीं की गयी थी. जिप अध्यक्ष ने जम कर फटकार लगाते हुए कहा मुख्य कार्यक्रम समन्वयक विजय दास को बुला कर दोनों प्रेरक के ऊपर कार्रवाई करने की बात कही . जिप अध्यक्षा ने कहा कि निरीक्षण में दोषी पदाधिकारी के विरुद्ध भी विभाग से पत्राचार किया जायेगा. इस मौके पर शिक्षा समिति अध्यक्ष उमेश वर्मा, पप्पू वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे. वहीं शहर स्थित बन रहे जिला पार्षद भवन का ढ़लाई का कार्य का निरीक्षण करने के लिए जिप अध्यक्ष पहुंची.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >