दो माह के बाद भी किसान धान का मूल्य नहीं मिला

बांका . सहकारिता अधिकोष बांका के प्रांगण में बुधवार को पैक्स अध्यक्षों के द्वारा बैठक आयोजित की गयी. जिसमें धान अधिप्राप्ति को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. इसमें सरकार के द्वारा कि गयी घोषणा पर चर्चा करते हुए अध्यक्षों ने कहा कि 48 घंटों की जगह दो माह बीत जा रहे है फिर भी […]

बांका . सहकारिता अधिकोष बांका के प्रांगण में बुधवार को पैक्स अध्यक्षों के द्वारा बैठक आयोजित की गयी. जिसमें धान अधिप्राप्ति को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. इसमें सरकार के द्वारा कि गयी घोषणा पर चर्चा करते हुए अध्यक्षों ने कहा कि 48 घंटों की जगह दो माह बीत जा रहे है फिर भी धान का मूल्य किसान को नहीं मिल रहे है. इससे प्रति दिन किसान पैक्स पहुंच कर धान की कीमत के लिए अध्यक्ष से पूछते है. सहित अन्य समस्याओं को लेकर अगली बैठक 10 अप्रैल को शहर स्थित तुलसी विवाह भवन में आयोजित की जायेगी. इस मौके पर डाड़ा पैक्स के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, नारायण शर्मा,सुमन कुमार, नकुल यादव, राजेंद्र प्रसाद, अमरनाथ भारती, विजय प्रसाद, महेंद्र मांझी, संजीव कुमार, निरंजन कुमार, उमेश यादव सहित पैक्स अध्यक्ष उपस्थित थे. मुआवजा नहीं मिलने पर आंदोलन किया जायेगा बांका . रालोसपा के जिला महासचिव मुनिलाल कुशवाहा प्रखंड क्षेत्र के कई गांव का दौरा किया. जिसमें ओले से बरबाद हुई फसल को देख कर किसान को राहत के लिए सरकार से मांग करेंगी. उन्होंने कहा कि अगर क्षति गस्त किसान को सरकार द्वारा मुआवजा नहीं दी गयी तो आंदोलन किया जायेगा. इस मौके पर पार्टी के कई कार्यकर्ता शामिल थे. नये सत्र का शुभारंभ बांका . शहर स्थित के आर मिशन स्कूल में बुधवार को नये सत्र का शुभारंभ किया गया. जिसका विधिवत उद्घाटन अभिभावक विजय कुमार, अनुज कुमार एवं स्कूल के निदेशक शबनम कुमारी, सत्येंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित की किया. इस मौके पर अभिभावक, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >