शंभुगंज .जिला परिवहन पदाधिकारी मुकेश प्रसाद द्वारा मंगलवार को शंभुगंज क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. चेकिंग होते देख वाहन चालकों में हड़कंप मच गया. चालक एक दूसरे को चेकिंग होने की सूचना देते रहे. जिस कारण सड़क पर ऑटो एवं छोटा वाहन चालक द्वारा अपना वाहन को छुपा दिया गया. वहीं डीटीओ द्वारा ओवर लोडेड ट्रक को जब्त कर उस पर फाइन किया गया और उसे थाना को सुपुर्द कर दिया. वहीं इनके द्वारा बताया गया कि प्रखंड स्थित एसएफसी गोदाम से मध्याह्न भोजन, आंगनबाड़ी केंद्र व जनवितरण प्रणाली में अनाज पहुंचाने के लिए परिवहन अभिकर्ता का चयन करना है. अभिकर्ता द्वारा अपने टेंडर में दिखाये गये गाड़ी का भौतिक सत्यापन किया गया. वहीं समाचार लिखे जाने तक चेकिंग चल रहा था. स्वीप कार्यक्रम की रैली आज शंभुगंज . मतदाता के बीच जागरूकता लाने के लिए बुधवार को स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय में रैली निकाली जायेगी. इसकी जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार द्वारा दी गयी.
वाहन चेकिंग से चालक हड़कंप
शंभुगंज .जिला परिवहन पदाधिकारी मुकेश प्रसाद द्वारा मंगलवार को शंभुगंज क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. चेकिंग होते देख वाहन चालकों में हड़कंप मच गया. चालक एक दूसरे को चेकिंग होने की सूचना देते रहे. जिस कारण सड़क पर ऑटो एवं छोटा वाहन चालक द्वारा अपना वाहन को छुपा दिया गया. वहीं डीटीओ द्वारा […]
