स्थानांतरण के बाद भी जिले की वेबसाइट पर जमे हैं कई अधिकारी

बांका: बांका की धरती से स्नेह रखने वाले ऐसे कई पदाधिकारी हैं जिनका जिले से स्थानांतरण तो हो गया इसके बाद भी जिले की वेबसाइट पर हैं. यह बात कुछ अटपटी तो जरूर लगती है, पर सच्चई यही है. जिले के सूचना तंत्र में वेबसाइट पर ऐसे कई पदाधिकारी हैं जिनका तबादला बांका से करीब […]

बांका: बांका की धरती से स्नेह रखने वाले ऐसे कई पदाधिकारी हैं जिनका जिले से स्थानांतरण तो हो गया इसके बाद भी जिले की वेबसाइट पर हैं. यह बात कुछ अटपटी तो जरूर लगती है, पर सच्चई यही है. जिले के सूचना तंत्र में वेबसाइट पर ऐसे कई पदाधिकारी हैं जिनका तबादला बांका से करीब दो वर्ष पूर्व हो गया है, इसके बाद भी वह सूचना तंत्र की सूची में अपना स्थान सुरक्षित बनाये हुए हैं. ऐसे में लोग दिग्भ्रमित हो रहे हैं.

जिला व प्रखंड स्तर पर के लोक सूचना पदाधिकारी व प्रथम अपीलीय प्राधिकार पदाधिकारी के स्थानांतरण की लंबी अवधि बीतने के बाद भी इसमें कोई सुधार नहीं किया गया है.

अपर समाहर्ता, बांका सह लोक सूचना पदाधिकारी, बांका सह प्रथम अपीलीय पदाधिकारी के रूप में राजेंद्र प्रसाद महतो, डीआरडीए निदेशक सह प्रथम अपीलीय पदाधिकारी सतीश कुमार शर्मा, एसडीएम अमित कुमार, सीएस डा एनके विद्यार्थी, जिला लोक सूचना पदाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता संजय कुमार, डीएओ किरण किशोर प्रसाद जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी के रूप में अब भी गुप्तेश्वर कुमार, मत्स्य पदाधिकारी के रूप में आभाष चंद्र मंडल के साथ ही बांका बीडीओ के रूप में प्रभु दयाल सिंहा, बांका थानाध्यक्ष के रूप में अरुण कुमार राय, बांका सीओ के रूप में विमल कुमार घोष सहित सीडीपीओ, थानाध्यक्ष, ओपीध्यक्ष, बीडीओ व अन्य पदाधिकारी का स्थानांतरण होने के बाद भी जिले के वेबसाइट से पूर्व के पदाधिकारी का नाम न तो अब तक हटाया गया है एवं न ही उनके स्थान पर वर्तमान में कार्यरत पदाधिकारी का नाम अब तक वेबसाइट पर दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >