आज से दिन में बिजली आपूर्ति रहेगी बंद

बांका : आज से शहर सहित ग्रामीण फीडर की बिजली आपूर्ति दिन में पूरी तरह बंद रहेगी. बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार पांडे ने बताया कि बांका पीएसएस में शनिवार से मेंटेनेंस किया जायेगा. इसे लेकर अमरपुर, बांका, सहित ग्रामीणों क्षेत्र के बिजली आपूर्ति दिन के 10 बजे से शाम के 6 बजे […]

बांका : आज से शहर सहित ग्रामीण फीडर की बिजली आपूर्ति दिन में पूरी तरह बंद रहेगी. बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार पांडे ने बताया कि बांका पीएसएस में शनिवार से मेंटेनेंस किया जायेगा. इसे लेकर अमरपुर, बांका, सहित ग्रामीणों क्षेत्र के बिजली आपूर्ति दिन के 10 बजे से शाम के 6 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगी.

इस दौरान शहर के कई स्थानों पर जर्जर तार पोल को बदलने का काम किया जायेगा. यह कार्य करीब एक सप्ताह तक चलेगा. इससे शाम के बाद ही लोगों को बिजली आपूर्ति की जायेगी. जांच परीक्षा 10 से बांका. प्रखंड क्षेत्र स्थित सार्वजनिक महाविद्यालय सर्वोदयनगर के बीए एवं बी कॉम पार्ट वन के नामांकित छात्र छात्राओं की जांच परीक्षा 10 अप्रैल से आयोजित की जायेगी. इसकी जानकारी महा विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ने देते हुए बताया कि जांच परीक्षा में सभी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अनिवार्य है. जो इस परीक्षा में अनुपस्थित रहेंगे या अनुत्तीर्ण होंगे उन्हें अगले सत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी. डीएम से की शिकायत बांका.

जिले के फुल्लीडुमर प्रखंड क्षेत्र के किसानों ने धान क्रय नहीं किये जाने पर डीएम के जनता दरबार में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है. फुल्लीडुमर पंचायत के दक्षिण कोझी के किसान बनारसी, कमलाकांत यादव, वासुदेव यादव, प्रेमलाल यादव, खुशीलाल यादव, नरेंद्र चौधरी, बलदेव, शंकर सहित दर्जनों किसानों का हस्ताक्षर युक्त आवेदन जनता दरबार में दिया है. आवेदन में कहा गया है कि पैक्स द्वारा धान की खरीद नहीं की जा रही है. साथ ही किसान धान को लेकर पैक्स पहुंचते है तो किसानों को गोदाम खाली नहीं रहने का हवाला देकर लौटा दिया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >