फोटो 2 बांका 5 और 6 : महिला के शव के पास ग्रामीण व उसके बच्चे की तस्वीर बुधवार से लापता थी सुलेना, खेत में मिली लाशप्रतिनिधि, बाराहाटथाना क्षेत्र के कमलपुर गांव में बुधवार से लापता महिला का शव कमलपुर जोर से पुलिस ने बरामद किया. परिजनों द्वारा पुलिस को दी गयी जानकारी के मुताबिक मृत सुलेना देवी(40) बुधवार से बिना किसी को बताये घर से लापता थी. खोजबीन करने के बाद भी वह नहीं मिली. गुरुवार की सुबह जब कुछ लोग गांव के बाहर शौच के लिए जोर की तरफ गये, तो वहां महिला का शव देखा. खेत में लाश मिलने की खबर जैसे ही गांव तक पहुंची, लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. महिला की गरदन पर तेज धारदार हथियार से रेतने के निशान थे. मृत सुलेना की सौतेली सास मीरा देवी ने बताया कि उसका बेटा जितेंद्र दास दिल्ली में काम करता है. सुलेना अपने तीन छोटे-छोटे बच्चों के साथ घर में रहती है. वह अक्सर फोन पर घंटों बात करती रहती थी. पूछने पर कुछ नहीं बताती थी. कुछ दिन पूर्व ढाका मोड़ में मेला के दौरान भी वह घर से बिना बताये गायब रही. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस मामले में सुलेना की सास मीरा देवी ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. मृतका के मायके खडि़हरा से भी उसके परिजन पहुंच गये थे. उन्होंने घटना के बारे में अनभिज्ञता जतायी.
महिला की गला रेत कर हत्या
फोटो 2 बांका 5 और 6 : महिला के शव के पास ग्रामीण व उसके बच्चे की तस्वीर बुधवार से लापता थी सुलेना, खेत में मिली लाशप्रतिनिधि, बाराहाटथाना क्षेत्र के कमलपुर गांव में बुधवार से लापता महिला का शव कमलपुर जोर से पुलिस ने बरामद किया. परिजनों द्वारा पुलिस को दी गयी जानकारी के मुताबिक […]
