पड़ोसी ने घर का रास्ता बंद किया

बांका. इंदिरा आवास के लिए आवंटित जमीन पर मकान नहीं बना कर केसर हिंद की जमीन पर मकान बनाने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत धोरैया प्रखंड के बटसार गांव निवासी रंजीत कुमार भगत ने जिलाधिकारी के जनता दरबार में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. आवेदन में पीडि़त ने कहा है […]

बांका. इंदिरा आवास के लिए आवंटित जमीन पर मकान नहीं बना कर केसर हिंद की जमीन पर मकान बनाने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत धोरैया प्रखंड के बटसार गांव निवासी रंजीत कुमार भगत ने जिलाधिकारी के जनता दरबार में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. आवेदन में पीडि़त ने कहा है कि मेरे घर के सामने मौजा बटसार/बाजार थाना नंबर 293, खसरा 493 रकवा 0.2 डिसमिल जमीन सरकार केसर हिंद के नाम खतियानी है. बगल की उर्मिला देवी पति स्व बेचन दास द्वारा इंदिरा आवास के लिए आवंटित भूमि खसरा 463 रकवा 0.6 डिसमिल पर मकान नहीं बना कर केसरे हिंद की जमीन पर ईंट की पक्की दीवार बना कर स्थायी रूप से कब्जा किया जा रहा है. इससे घर से बाहर निकलने का रास्ता बंद हो गया है. घर से पानी निकास का नाला भी तोड़ दिया गया है तथा घर के दरवाजा के बाहर ताला लगा दिया गया है. विरोध करने पर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >